पुणे, पीटीआई। पुणे पुलिस द्वारा आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के मामले में गिरफ्तार दो संदिग्धों की जांच को एटीएस ने अपने हाथ में लिया है। पुलिस ने दोनों को मंगलवार को पुणे शहर के कोथरुड क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। एनआइए राजस्थान में आतंकवाद से जुड़े एक मामले में संलिप्तता के लिए इनकी तलाश कर रही थी।
अदालत ने दोनों को 25 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा था
पुणे की एक अदालत ने मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूनुस खान और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी को 25 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। दोनों संदिग्ध मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं और ग्राफिक डिजाइनर हैं।
दोनों पर था पांच-पांच लाख का इनाम
पुलिस ने कहा है कि दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। कोथरुड थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एनआइए ने दोनों संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया था। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुणे पुलिस ने शनिवार को मामला एटीएस को सौंप दिया।
jagran.com
