वित्त मंत्रालय के दो दिवसीय चिंतन शिविर का आज आधिकारिक तौर पर केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में उद्घाटन किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन शिविर को संबोधित करेंगी। वे जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के साथ वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करेंगी। शिविर में, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की रूपरेखा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। शिविर में वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
