लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज उदयपुर में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के नौवें भारत क्षेत्र सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन का विषय ‘डिजिटल युग में लोकतंत्र और सुशासन को मजबूत करना’ है। उद्घाटन सत्र को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी भी संबोधित करेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।
