अचार प्राय: प्रतिदिन उपयोग में आने वाला परीक्षित पदार्थ हैं। इसमें नमक की संतुलित मात्रा, हवा से बचाव व कुछ
सब्जियों के अचार में एसिटिक एसिड का काम करता है। आम, नींबू, आंवला के अचार में नमक ही परिरक्षक होता है। याद
रहे अचार में तेल ऊपर तक हो ताकि हवा अंदर प्रवेश न कर सके। आज जानते है नींबू का जीरा वाला अचार बनाने की विधि
सामग्री- 1 किलो. नींबू के टुकड़े , 250 ग्रा. नमक, 30 ग्रा. जीरा पावडर, 10 ग्रा. भूनी पिसी मेथी, 20 ग्रा. हल्दी पावडर, 250
ग्रा. नींबू का रस,
विधि- सारी चीजें अच्छे से मिलाकर जार में भर लें।
