महासमुंद (वीएनएस)। जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, जिला स्तरीय रिव्यु समिति एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में शुक्रवार 16 दिसम्बर 2022 को जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक अपराह्न 3.30 बजे से है। ज़िला अग्रणी बैंक प्रबंधक अनुराग श्रीवास्तव ने सभी बैंकर्स एवं संबंधित अधिकारियों को अद्यतन एवं आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।
