नारायणपुर (वीएनएस)। जिला नारायणपुर अन्तर्गत ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किए जाने ग्राम पंचायत घनोरा, तहसील छोटेडोंगर, विकासखण्ड नारायणपुर में 6 दिसम्बर मंगलवार समय पूर्वान्ह 10 से शाम 5 बजे तक विकासखण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाना है। शिविर के सफल आयोजन के लिए विकासखण्ड तहसील स्तर के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहकर कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। समय सीमा बैठक के बाद जिले के समस्त अधिकारी शिविर मे उपस्थित रहेंगे।
