मुंबई, : महाराष्ट्र कैबिनेट ने बुधवार को राज्य में साइबर अपराधों से निपटने के लिए 837 करोड़ रुपये की साइबर सुरक्षा परियोजना को मंजूरी दी है। सरकार ने एक बयान में कहा कि
राज्य कैबिनेट द्वारा पारित निर्णय के अनुसार, इस परियोजना के तहत लोग 24×7 कॉल सेंटर पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बयान में कहा गया है कि साइबर अपराधों की जांच आधुनिक तकनीकों और कुशल जनशक्ति से की जाएगी, जिससे वे मामले की पूरी तरह से जांच कर सकेंगे और सजा भी सुनिश्चित कर सकेंगे। कैबिनेट द्वारा पारित एक अन्य निर्णय में, वित्तीय रूप से तनावग्रस्त चीनी सहकारी कारखानों को राज्य सरकार के आश्वासन के साथ राज्य सहकारी बैंकों से ऋण मिलेगा।
