जशपुरनगर : बगीचा, कांसाबेल व केनाडांड़ गौठान में किसानों ने किया पैरादान
जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी गौठानों में किसानों एवं ग्रामीण पशुपालकों के मवेशियों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर गौठान में पैरादान संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही किसानों को पैरादान करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है
जशपुरनगर : बैगा हितग्राही बीरपत राम, नरेन्द्र राम, और गुनिया हितग्राही राजू राम को मिला योजना का लाभ
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टर कक्ष से विडियो कॉल के माध्यम से लाभान्वित हितग्राहियों से योजना की जानकारी ली। कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम ढोढ़ीबहार के बैगा हितग्राही बीरपत राम, गुनिया हितग्राही राजू राम और कांसाबेल विकासखण्ड के छेराघोघरा बैगा हितग्राही नरेन्द्र राम से राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना की जानकारी ली।
नारायणपुर : अबूझमाड़ में मसाहती सर्वे के किसानों ने पहली बार बेचा समर्थन मूल्य में धान
छत्तीसगढ़ राज्य का अबूझमाड़ क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, जिस वजह से यहां कभी प्रशासन और पुलिस की टीम नहीं पहुंच सकी थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार नारायणपुर जिला प्रशासन धीरे-धीरे इस क्षेत्र में पहुंच रही है, और किसानों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं-कार्यक्रमों से लाभान्वित कर रही है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : 6 वर्ष तक के बच्चों के स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने जिले में लगेंगे शिविर
कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में विगत 28 नवंबर से जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज एसडीएम मोनिका वर्मा की ओर से सारंगढ़ के नौरंगपुर गांव में आयोजित राजस्व शिविर का जायजा लिया गया।
कवर्धा : हितग्राही प्रतिमाह उचित मूल्य दुकान से कर रहे राशन का उठाव
जिला खाद्य अधिकारी ने शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम जमुनिया के संबंध में खाद्य निरीक्षक कवर्धा को निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान, जय सतनाम महिला स्व. सहायता समूह जमुनिया आईडी 572001091 कुल वर्तमान में प्रचलित राशिनकार्ड 368 है।
जांजगीर-चांपा : कलेक्टर जनदर्शन : आमजनता की समस्याओं का होता है त्वरित निराकरण
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज अपने कलेक्टोरेट कार्यालय कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर सिन्हा के सौम्य व्यवहार और छत्तीसगढ़ी में संवाद करने के कारण जिले के ग्रामीणजन और आमनागरिक जनदर्शन में कलेक्टर से सीधे मिलकर अपनी समस्याओं को बेझिझक रख रहे हैं।
बिलासपुर : मतदाता सूची में नाम जोडऩे, हटाने के लिए केवल तीन दिन शेष
कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय ई राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय में जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य और स्वीप प्रभारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला की गई। कार्यशाला में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललिता भगत ने मतदाताओं को जोडऩे के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
बेमेतरा : बेमेतरा जिले में अब तक 257433 मेट्रिक टन धान का उपार्जन
बेमेतरा जिले में चालू सीजन के दौरान 102 सहाकारी समितियों के अन्तर्गत 125 धान उपार्जन केन्द्रों में धान के आवक में लगातार वृद्धि हो रही है, खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 5 दिसम्बर तक 257433 मेट्रिक टन धान का उपार्जन समर्थन मूल्य पर की गई है। किसानों से धान की खरीदी शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक की जा रही है।
सूरजपुर : अब नहीं होगी विधुत संबंधी समस्या : पारसनाथ राजवाड़े
संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े की ओर से आज सलका मे कनिष्ठ अभियंता कार्यालय द्वारा शुभारंभ किया गया। संसदीय सचिव राजवाड़े ने अपने वक्तव्य मे बताया गया कि सलका क्षेत्र मे विधुत संबंधी समस्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत कराये जाने पर मुख्यमंत्री की ओर से भटगांव विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत सलका मे कनिष्ठ अभियंता कार्यालय खोलने का स्वीकृति प्रदान किया गया है, जिसका शुभारंभ आज किया जा रहा है।
अम्बिकापुर : साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्य में तेजी से प्रगति लाएं : आयुक्त डॉ अलंग
कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने सोमवार को संभाग आयुक्त कार्यालय में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं संभाग के जिलों के कार्यपालन अभियंता उपस्थित थे। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल जल योजना को लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने वाला योजना बताते हुए गंभीरता से लेकर समय पर कार्य पूरा कराने कहा।
दुर्ग : रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के अभाव में सहायता राशि के लिए क्लेम नहीं कर पा रही महिला, पहुंची जनदर्शन
जिला प्रशासन दुर्ग की ओर से आयोजित जनदर्शन में पहुंची एक महिला ने बताया कि 2 माह पूर्व आवेदक के पति का निधन हो गया है, जिसके पश्चात् आवेदक असंगठित कर्मकार मृत्यु सहायता योजना के अंतर्गत मिलने वाली 1 लाख रुपए सहायता राशि के लिए प्रतीक्षारत है।
कांकेर : विधानसभा उप निर्वाचन : भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन में 71.74 प्रतिशत मतदान
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन में 71.74 प्रतिशत मतदाताओं की ओर से अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। इस विधानसभा क्षेत्र में 01 लाख 95 हजार 822 मतदाता है, जिनमें 95 हजार 266 पुरूष मतदाता एवं 01 लाख 555 महिला मतदाता और एक तृतीय लिंग मतदाता शामिल है।
बालोद : मां दंतेश्वरी सहकारी शक्कर कारखाना बालोद में गन्ना खरीदी व पेराई कार्य का शुभारंभ
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले के बालोद विकासखंड के ग्राम करकाभाट में स्थित मां दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना में आज गन्ना खरीदी व पेराई कार्य का शुभारंभ किया गया।
जशपुरनगर : संकल्प शिक्षण संस्थान के 32 विद्यार्थी को शैक्षणिक भ्रमण के लिए आईआईटी मुंबई रवाना
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की सार्थक प्रयास से जिले के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने व उनका बौद्धिक विकास के लिए प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के उच्च शैक्षणिक संस्थाओं का भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के संकल्प शिक्षण संस्थान में अध्ययरत 32 छात्र-छात्राएं आईआईटी मुंबई 7 से 12 दिसंबर तक 6 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए भेजा जा रहा है।
राजनांदगांव : छुरिया विकासखंड में पैरादान महाभियान का शुभारंभ
शासन की मंशा अनुसार कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में पैरादान का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार के निर्देशानुसार छुरिया विकासखंड में पैरादान महाभियान का शुभारंभ किया गया।
कोरबा : जिले की महिलाओं ने वर्मी खाद बेचकर कमाए 8 लाख 27 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना से जिले की महिलाएं गांव में ही गुजर बसर करके लाखो रुपए कमा रही है। गांव में ही रहकर लाखों में आय अर्जित करने के सपने को विकासखंड पाली के निरधि गांव की महिलाएं साकार कर रही है। गांव में विकसित गोठान में गंगा स्व सहायता समूह की महिलाओं ने वर्मी खाद बेचकर 8 लाख 27 हजार रुपए आय अर्जित किया है।
राजनांदगांव : जल जीवन मिशन : पाईप लाईन व टंकियों की गुणवत्ता में रखा जा रहा विशेष ध्यान
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से जल जीवन मिशन अंतर्गत कराए जा रहे पाईप लाईन व टंकियों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। विभाग की ओर से चल रहे निर्माण कार्यों में शिकायत संबंधी सूचना के लिए मोबाईल नंबर जारी किया गया है।
