महासमुंद (वीएनएस)। जिले में मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात के लिए सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलौदा पहुंचे।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा यहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। स्थानीय जनों ने सूत की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इ
स दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में 28 करोड़ 65 लाख 05 हजार रुपए के विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। जिसमें 23 करोड़ 62 लाख 94 हजार रुपए के 29 कार्याें का भूमिपूजन और 5 करोड़ दो लाख 11 हजार रुपए के 15 कार्याें का लोकार्पण करेंगे। भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, नया विश्राम गृह निर्माण और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि कार्य शामिल है।
