प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक और पूर्व सांसद विजयाराजे सिंधिया को आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने अपना पूरा जीवन जन कल्याण और राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों और वंचितों के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया के प्रयास सभी को एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
