राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के एक दल से कल नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने समर्पण, जुनून और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से खेल की दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है।
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि किसी भी एथलीट की जीत केवल व्यक्तिगत नहीं होती, बल्कि उस जीत से सभी भारतीयों को अपने सपनों को साकार देने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष के पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीदें हैं।
