गृहमंत्री अमित शाह आज देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होंगे। वे ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में भी भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए 44 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।
दो दिन के इस सम्मेलन का विषय है- “शांति से समृद्धि“। उत्तराखंड सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा, आयुष, पर्यटन, शिक्षा और चिकित्सा सहित कई क्षेत्रों में औद्योगिक समूहों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
