पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने जलवायु वित्त को परिभाषित करने तथा विकसित और विकासशील देशों के बीच संसाधन संबंधी असमानताओं को दूर करने के लिए तत्काल और साझा कार्रवाई पर बल दिया है। दुबई में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में मंत्रिस्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए न्यूनतम अल्पकालिक कार्रवाई निर्धारित करना आवश्यक है।
श्री यादव ने प्रस्ताव रखा कि इस वैश्विक चुनौती से निपटने के लिए जलवायु वित्त को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाए, जिस पर वैश्विक सहमति हो।
श्री यादव ने कहा कि विकसित देशों की ओर से वित्तीय सहायता बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने अप-तटीय पवन और बैटरी भंडारण जैसी प्रौद्योगिकियों की आवश्यकता पर जोर दिया।
