प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वित्तीय प्रौद्योगिकीय कार्यक्रम- इंफिनिटिव फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण और गुजरात अंतर्राष्ट्रीय वित्त टेक सिटी अर्थात् गिफ्ट सिटी ने मिलकर किया है। यह कार्यक्रम एकसाथ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रूप में आयोजित किया जा रहा है। गिफ्ट सिटी में केवल आमंत्रित अतिथि ही शामिल होंगे, जबकि वर्चुअल तरीके से दुनिया भर से लोगों की भागीदारी होगी।
इंफिनिटिव फोरम वित्तीय मामलों का एक वैश्विक चिंतन मंच है, जिसमें मौजूदा समस्याओं और उनके समाधान के लिए नई तकनीकों के उपयोग पर विचार-विमर्श किया जाता है।
कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, रेलवे संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हो रहे हैं। आयोजन का मुख्य विषय है- गिफ्ट-अंतरराष्ट्रीय केंद्र-नए युग के वैश्विक वित्तीय सेवा के केंद्र। कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को निवेशकों का एक सम्मेलन भी होगा।
