अमरीका में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने कहा है कि अगर देश की सुप्रीम कोर्ट डोनाल्ड ट्रम्प को कोलोराडो की बैलेट पर चुनाव नहीं लड़ने देगी तो वह कोलोराडो क्षेत्र से अपना नाम वापस ले लेंगे। अमरीकी कैपिटल पर हमले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भूमिका को लेकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विवेक रामास्वामी ने यह टिप्पणी की है। रामास्वामी ने कहा है कि अगर अदालत डोनाल्ड ट्रम्प को बैलेट पर बहाल नहीं करती तो रिपब्लिकन पार्टी के अन्य उम्मीदवार कोलोराडो से अपना नाम वापस ले लेंगे। अदालत के निर्णय को अवैध प्रयास बताते हुए भारतीय अमरीकी नेता ने कहा कि इससे अमरीका के लिए खतरनाक परिणाम होंगे।
