अमरीका ने लाल सागर में हूती धमकियों का मुकाबला करने के लिए एक नया बहुराष्ट्रीय कार्यवाही बल बनाया है। दस देशों के कार्यबल का नाम ऑपरेशन प्रोस्पर्टी गार्जेन रखा गया है, जिसमें बहरीन, कनाडा, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, सिशिल्स, स्पेन और ब्रिटेन की नौसेनाएं शामिल हैं। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बताया कि हूती ने लाल सागर में जहाजों को परेशान करके अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है। नई सुरक्षा पहल दक्षिणी लाल सागर में सुरक्षा चुनौतियों का समाधान निकालेगी।
दक्षिणी लाल सागर में यमन और अदन की खाड़ी के निकट बॉब अल-मानदेब जल क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी देशों के जहाजों के आवागमन और क्षेत्रीय सुरक्षा तथा समृद्धि को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। ईरान ने हूती विद्रोही समूहों का समर्थन किया है, जो कि लगातार व्यापारियों के जहाजों पर हमले कर रहा है और उसने विभिन्न कंपनियों पर दबाव डाला था कि वे पिछले सप्ताहों में क्षेत्र में जहाजों के मार्गों को बंद करे।
