नई दिल्ली, 14 दिसंबर । भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पूर्व में तेलंगाना राष्ट्र समिति का बुधवार को यहां दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया । इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, उनकी बेटी और विधान परिषद सदस्य के. कविता और अन्य राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।
समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव, जनता दल (सेकुलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी और अन्य नेताओं ने इस अवसर में भागीदारी की। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव ने कहा कि दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन देश में गुणात्मक परिवर्तन की शुरुआत है।
पार्टी का कार्यालय 5 एसपी रोड, चाणक्य पुरी नई दिल्ली-21 होगा।
उल्लेखनीय है कि तेलंगाना राष्ट्र समिति के पार्टी का नाम बदलने के प्रस्ताव को हाल ही में चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया है।
