रायपुर (वीएनएस)। दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ अपनी मांगों कों लेकर रायपुर बूढातालाब धरना स्थल पर 7 दिनों से बैठे हैं। बुधवार को धरने पर बैठे संघ को सर्मथन देने पहुंचे शिक्षक एन.बी.सर्वग छत्तीसगढ़ के शिक्षकों ने संघ की व्यथा भी सुनी।
प्रांताध्यक्ष अश्वनी सोनवानी ने बताया कि सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में अनुकंपा नियुक्ति देन का वादा किया था किन्तु वह वादा अभी तक पूरा नही हो पाया है। सरकार से हमारे संघ की एक ही मांग है अनुकंपाा नियुक्ति जल्द से जल्द देने के लिए आदेश जारी करें। जिसके कारण शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए हमारे संघ को आंदोलन करन पड़ रहा हैै।
