सुकमा, 14 दिसंबर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम (नई सुबह, नई शुरूवात) के तहत नक्सली संगठन के सक्रिय एक लाख के इनामी नक्सली डीएकेएमएस अध्यक्ष कुरसम अर्जुन साकिन किस्टाराम ने बुधवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में अति. पुलिस अधीक्षक नक्सल ओपरेशन किरण चव्हाण एवं सहायक कमाण्डेन्ट 208 वाहिनी कोबरा हेमंत प्लास के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
आत्मसमर्पित नक्सली ,नक्सल संगठन में थाना किस्टाराम क्षेत्र में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहा है। आत्मसमर्पित नक्सली कुरसम अर्जुन को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय की जाएगी।
