जगदलपुर, 14 दिसंबर। बस्तर जिले के कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं से पीड़ित 31 परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई, जिसके तहत कुल 1 करोड़ 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है।