रायपुर । भूपेश केबिनेट की अगली बैठक में वृक्ष संपदा योजना का प्रस्ताव पेश होगा। मुख्यमंत्री बघेल ने निजी भूमि पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देने वाली इस योजना की घोषणा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर 17 दिसंबर को की थी। इस योजना का उद्देश्य निजी भूमि पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देकर काष्ठ आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना तथा आय व रोजगार के अवसर को बढ़ाना है।
