रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार जनपद पंचायत, जगदलपुर में प्रस्तावित उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अमीन मेमन पर्यवेक्षक एवं अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
पर्यवेक्षक द्वय को कहा गया है कि वे निर्धारित तिथि 22 दिसंबर को जगदलपुर पहुंचकर पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी संगठन के निर्वाचित पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से नाम तय करते हुए पक्ष में मतदान कराकर जीत सुनिश्चित करें।
