रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र में पुष्पांजलि माल्यार्पण अर्पित कर स्मरण कर श्रद्धांजली दी गयी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, प्रवक्ता विकास तिवारी, शीत श्रीवास, शबीर खान, निर्मल पाण्डेय, थानेश्वर साहू, राजेश ताण्डी, दिनेश निर्मलकर सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
