मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के साथ 25 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।
राजधानी में मंगलवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। ऐसे में धूल भरी आंधी के साथ 35 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलेगी। हालांकि, सूरज अपने तेवर दिखाएगा, इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है।
