रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना से निपटने प्रदेश सरकार पूरी तरह से अलर्ट है वहीँ 27 दिसमबर को छत्तीसगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना से निपटने का मॉकड्रिल किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी आठ मरीजों के स्वाब का सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा है। अफसरों के अनुसार सभी संक्रमित मरीजों की स्थिति सामान्य है। किसी में भी अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं है इसके बावजूद वैरिएंट का पता लगाने सभी के सैंपल भेजे गए हैं, ताकि अगर किसी में कोई नया वैरिएंट मिला तो उसका पता चल सकेगा। उसके बाद उसी के अनुसार बचाव और इलाज के इंतजाम मुहैया कराए जाएंगे।
