सांस की समस्याओं में
सर्दियां शुरू होते ही सांस की समस्याओं जैसे खांसी और सर्दी, अस्थमा आदि से पीड़ित लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसे में शहद वाला दूध श्वसन संक्रमण को कम करने में मददगार है।
कब्ज की समस्या में
कब्ज में दूध और शहद का सेवन, पेट साफ करने और इस समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है। ये लैक्सटिव की तरह काम करता है जो कि मल त्याग को आसान बनाता है आंतों के काम काज को तेज करता है। ये पाचन तंत्र को भी तेज करता है और अपट व एसिडिटी की समस्या से निजात दिलाता है।
घुटनों के दर्द में शहद वाला दूध पीना काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, दूध कैल्शियम से भरपूर होता है जो बदले में हमारी हड्डियों के स्वास्थ रखने में मदद करता है। पर जब हम शहद के साथ दूध पीते हैं तो ये जोड़ों में नमी बढ़ाने का काम करता है और इससे हड्डियों के बीच अकड़न की समस्या नहीं होती है।
