इंफाल, 31 जुलाई । मणिपुर में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में राज्य में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किया गया है।
मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान और क्षेत्र वर्चस्व चलाया गया। अभियान के दौरान थौबल जिले के टेकचम मैनिंग चिंग की तलहटी से एक स्नाइपर राइफल स्कोप के साथ, एक बोल्ट राइफल, एक 9 मिमी पिस्तौल मैग के साथ, छह एचई -36 हैंड ग्रेनेड, छह डेटोनेटर, एक बाओफेंग रेडियो सेट, 36 लाइव राउंड, एक स्टन ग्रेनेड, एक स्टन शेल एलआर, एक स्टिंगर कारतूस, एक स्मोक शेल एलआर, तीन डाई मार्कर ग्रेनेड, एक टियर स्मोक ग्रेनेड और एक टियर गैस ग्रेनेड बरामद किया गया।
सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
