भाेपाल, 31 जुललाई । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज (बुधवार) को आरएसएस के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। सीएम मोहन सुबह 9:30 बजे भाेपाल स्थित समिधा कार्यालय पहुंचेंगे। करीब एक घंटा समिधा कार्यालय में रहेंगे।
इंदौर आरएसएस की बैठक से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव की संघ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इंदौर में गुरुवार से 4 दिवसीय संघ की बैठक होगी। 1–4 अगस्त तक संघ के संपर्क विभाग की राष्ट्रीय बैठक होगी। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख रामलाल शामिल होंगे। संपर्क विभाग के 200 शीर्ष पदाधिकारी 25 सत्रों में मंथन करेंगे। सभी प्रांत और क्षेत्र के संपर्क और सहसंपर्क प्रमुख सालभर के कामकाज की जानकारी देंगे। बौद्धिक विभाग की प्रांतीय बैठक भी 3 और 4 अगस्त को इंदौर में होगी।
