राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज वेलिंगटन के गवर्नमेंट हाउस में गवर्नर जनरल डेम सिंडी कीरो द्वारा उनके सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में भाग लिया। इस भोज में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, न्यूजीलैंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री, भारत के राष्ट्रपति की बेटी इतिश्री मुर्मू, भारत सरकार के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा, सौमित्र खान, भारतीय प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ सदस्य और न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासियों के सदस्य शामिल हुए।
