ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री अहमद हचानी को बर्खास्त कर दिया है और उनकी जगह सामाजिक मामलों के मंत्री कामेल मद्दौरी को नियुक्त किया है। ट्यूनीशियाई राष्ट्रपति कार्यालय ने कल रात एक बयान में यह बात कही। देश के कई हिस्सों में बार-बार पानी और बिजली की कमी के कारण लोगों में असंतोष के बीच यह बर्खास्तगी की गई। बर्खास्त किए जाने से कुछ घंटे पहले हचानी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सरकार ने देश की खाद्य और ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करने सहित वैश्विक चुनौतियों के बावजूद कई मुद्दों पर प्रगति की है। वे पिछले साल अगस्त में ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री बने थे।
