बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार आज रात शपथ लेगी। सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान ने कल मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही। जनरल वकर ने उम्मीद जताई कि तीन से चार दिनों में देश में हालात सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुए अपराधों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच, बांग्लादेश सेना ने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि किसी को कोई तोड़फोड़, हिंसा या मौत की धमकी मिलती है तो वे निकटतम सेना शिविर से संपर्क करें।
