पांच पार्षदों के भाजपा में आने से उसका नरेला व मध्य वार्ड समिति में भी बहुमत हो गया है। नरेला वार्ड समिति में भाजपा व आदमी पार्टी के पार्षदों की संख्या बराबर थी, जबकि मध्य वार्ड समिति में किसी भी दल का बहुमत नहीं था।
आम आदमी पार्टी के पांच पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से एमसीडी की वार्ड समितियों के समीकरण बदल गए है। इन पांच पार्षदों के भाजपा में आने से उसका नरेला व मध्य वार्ड समिति में भी बहुमत हो गया है। नरेला वार्ड समिति में भाजपा व आदमी पार्टी के पार्षदों की संख्या बराबर थी, जबकि मध्य वार्ड समिति में किसी भी दल का बहुमत नहीं था। इस वार्ड समिति में जीत की चाबी कांग्रेस के हाथ में थी। भाजपा व आम आदमी पार्टी का पांच-पांच वार्ड समितियों में बहुमत था। इस तरह अब भाजपा का एमसीडी की 12 वार्ड समितियों में से सात वार्ड समितियों में बहुमत हो गया, जबकि आम आदमी पार्टी का पांच वार्ड समितियों में ही बहुमत है।
भाजपा में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के पांच पार्षदों में से दो पार्षद नरेला वार्ड समिति व तीन पार्षद मध्य वार्ड समिति का हिस्सा है। नरेला वार्ड समिति में अब भाजपा के 12 पार्षद हो गए है, इनमें चार मनोनीत पार्षद शामिल है, जबकि आम आदमी पार्टी के आठ पार्षद ही रह गए है। वहीं मध्य जोन में भाजपा के पार्षदों की संख्या दो मनोनीत पार्षदों के समेत 15 हो गई है। वहीं आम आदमी पार्टी के पार्षदों की संख्या घटकर 10 रह गई है, जबकि दो पार्षद कांग्रेस के है। इस तरह इन दोनों वार्ड समितियों के चुनाव में भाजपा के पार्षदों का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व स्थायी समिति का सदस्य चुना जाना तय है।
