डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में विभिन्न आयु वर्ग के 100 मरीजों पर किए गए शोध में पता चला कि एलोपैथी के साथ होम्योपैथी दवा देने से मरीज की रिकवरी तेज होती है।
एलोपैथी के साथ होम्योपैथी दवा का डबल अटैक डेंगू के डंक पर भारी पड़ सकता है। इसका खुलासा एक शोध से हुआ है। डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में विभिन्न आयु वर्ग के 100 मरीजों पर किए गए शोध में पता चला कि एलोपैथी के साथ होम्योपैथी दवा देने से मरीज की रिकवरी तेज होती है।
विशेषज्ञों की माने तो एलोपैथी के साथ होम्योपैथी दवा देने से मरीज में प्लेटलेट तेजी से बढ़ते हैं। इसके अलावा शरीर पर पड़े डेंगू के दूसरे प्रभाव भी तेजी से घटते हैं। होम्योपैथी दवाएं शरीर को रोग से लड़ने के लिए तैयार करती हैं और उन सेल को मजबूत करती हैं जो प्लेटलेट को बढ़ाकर रोग से लड़ सकें। शोध के दौरान डॉक्टरों की सलाह पर मरीजों को दोनों पद्धति की दवा दी गई। ऐसे मरीजों की तुलना केवल एलोपैथी दवा से इलाज करवाने वाले मरीजों से की गई। जिन्हें होम्योपैथी दवा दी गई उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल से छुट्टी मिली।
