रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से रविवार को राजभवन में सुहास देशपांडेय के नेतृत्व में सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा 1 से 15 जनवरी 2023 तक चलाए जा रहे शिक्षा विमर्श के लिए जनसंवाद अभियान के बारे में जानकारी भी दी।
प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि इस अभियान में शिशु मंदिर में अध्यनरत् विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं समाज के नागरिकों से संपर्क कर शिक्षा पद्धति के संबंध में जानकारी देना और उनका अभिमत प्राप्त करना है। इस अवसर पर डॉ. देवनारायण साहू, बद्रीनाथ केशरवानी, अशोक त्रिपाठी एवं लीलाधर चंद्राकर उपस्थित थे।
