रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का सोमवार को हंगामेदार शुरआत हुई है जहाँ प्रश्नकाल पहले ही सत्ता पक्ष कांग्रेस और विपक्ष भाजपा आमने-सामने हो गए है।
भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सत्ता पक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में संवैधानिक संकट के हालात हैं वहीँ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्यपाल को धमकी दे रहे हैं। इस पर सत्तापक्ष के विधायकों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि भाजपा घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।
इस बीच स्पीकर ने शून्यकाल में मुद्दा उठाने के निर्देश दिए।
वहीं मोहन मरकाम ने कहा कि आज 32 दिन बीत जाने के बाद भी आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल ने दस्तख़त नहीं किया है इस स्पीकर के निर्देश के बाद प्रश्नकाल की शुरुआत हो सकी।
