इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का पोलारिस डॉन मिशन लॉन्च हो गया है। पोलारिस डॉन मिशन में 4 एस्ट्रोनॉट पृथ्वी से करीब 700 Km ऊपर स्पेस में स्पेसवॉक करने जा रहे हैं। यह दुनिया की पहली प्राइवेट स्पेसवॉक होगी।
इससे पहले खराब मौसम चलते इसकी लॉन्चिंग 2 घंटे टाल दी गई थी। इसे दोपहर 1 बजे लॉन्च होना था। 5 दिन के इस मिशन में एस्ट्रोनॉट जिस ऑर्बिट में जाएंगे उसमें 50 साल से ज्यादा समय से कोई एस्ट्रोनॉट नहीं गया है।
इस मिशन को 27 अगस्त को लॉन्च किया जाना था, लेकिन हीलियम लीक और खराब मौसम के कारण इस मिशन को टालना पड़ा था। एस्ट्रोनॉट जेरेड आइसेकमैन और सारा गिलिस इस मिशन के तीसरे दिन पृथ्वी से 700 किमी ऊपर स्पेस वॉक करेंगे। ये वॉक 15-20 मिनट की होगी। हालांकि, इस पूरी प्रोसेस में करीब 2 घंटे का समय लगेगा।
पोलारिस प्रोग्राम: तीन प्लान्ड मिशन्स में से पहला है पोलारिस डॉन- पोलारिस डॉन, पोलारिस प्रोग्राम के तीन प्लान्ड मिशन्स में से पहला है। इसे आइसेकमैन फंड कर रहे हैं। यदि सब कुछ प्लान के अनुसार हुआ, तो तीसरी पोलारिस फ्लाइट स्टारशिप का पहला क्रूड मिशन होगा। स्टारशिप दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट है, जिसकी टेस्टिंग चल रही है।
मिशन ऑब्जेक्टिव: स्पेसवॉक करना और ह्यूमन हेल्थ से जुड़े एक्सपेरिमेंट – इस मिशन के दौरान, ड्रैगन कैप्सूल उस उंचाई तक जाने का प्रयास करेगा जहां अपोलो प्रोग्राम के बाद से अब तक कोई नहीं गया। यहां दो एस्ट्रोनॉट पहली प्राइवेट एक्स्ट्राव्हीकलर एक्टिविटी (स्पेसवॉक) करेंगे। इस दौरान वो स्पेसएक्स के डेवलप्ड EVA सूट पहनेंगे।
मिशन के दौरान ह्यूमन हेल्थ से जुड़ी 36 रिसर्च स्टडी और एक्सपेरिमेंट भी किए जाएंगे। इसके अलावा स्पेस में स्टारलिंक के लेजर-बेस्ड कम्युनिकेशन की टेस्टिंग होगी। यह पहली बार होगा जब स्पेसएक्स के दो एम्प्लॉई ह्यूमन स्पेसफ्लाइट क्रू का हिस्सा होंगे।
