धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धरसींवा मंडल के करीब 600 भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंगलवार 10 सितम्बर को दोपहर 1 बजे अयोध्या, बनारस, चित्रकूट, प्रयागराज व मैहर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होंगे| करीब 12 एसी बसों और 7 इनोवा कारों से सभी भाजपाई सात दिवसीय प्रवास के लिए भाजपा नेता नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में रवाना होंगे| राजधानी के विधानसभा के करीब शीतल बाड़ी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत राज्य शासन के मंत्रीगण बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे| इस यात्रा में पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल भी शामिल रहेंगे| यात्रा के दौरान ठहरने, नाश्ता व भोजन की व्यवस्था की गई है| यात्रा को लेकर भाजपा नेताओं में खासा उत्साह है| दरअसल विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने अयोध्या, बनारस जाने की मंशा जाहिर की थी, जिसे भाजपा नेता नितिन अग्रवाल ने पूरा किया|
