New Delhi: Dense smog envelops Kartavya Path, affecting visibility as the city experiences high air pollution levels in New Delhi on Thursday, October 24, 2024. (Photo: IANS/Wasim Sarvar)
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता अब भी बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 359 दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान लगाया है कि दिल्ली और एनसीआर में अगले 2-3 दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा और रात में धुंध छाए रहने की संभावना है।
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में AQI गंभीर स्तर पर पहुंच गया, जो 400 के आंकड़े को पार कर गया। वजीरपुर में AQI 421, NSIT द्वारका में 449, बवाना में AQI 414 और मुंडका में AQI 418 दर्ज किया गया।
