नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर 9 जनवरी को इंदौर जायेंगे। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- “प्रवासी भारतीय दिवस मनाने कल, 9 जनवरी को जीवंत शहर इंदौर पहुंचने के लिए उत्सुक हूं। यह हमारे उस प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ जुड़ाव को और मजबूत करने का एक शानदार अवसर है, जिसने वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।”
