सरकार की प्रमुख पहल स्टार्टअप इंडिया ने आज नौ साल पूरे कर लिए हैं। इस योजना का उद्देश्य स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना और देश में नवाचार और उद्यमिता के लिए एक मजबूत और समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है। हमारे संवाददाता ने बताया कि स्टार्टअप इंडिया पहल ने एक मजबूत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र बनाने और भारत को नौकरी चाहने वालों के बजाय नौकरी देने वालों के देश में बदलने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं।
