भारतीय रेलवे ने कल रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में मारे गए 18 लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की है। रेलवे ने एक बयान में कहा कि गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को 2.5 लाख रुपए दिए गए हैं। इसके अलावा, कुल 12 घायलों में से दस यात्रियों को एक-एक लाख रुपए की सहायता दी जा चुकी है, जबकि शेष दो घायलों को वित्तीय सहायता देने की प्रक्रिया जारी है। अब तक कुल 195 लाख रुपए से अधिक की अनुग्रह राशि वितरित की जा चुकी है।
बयान में यह भी बताया गया कि कुल 15 घायल यात्रियों में से 11 यात्रियों को उचित चिकित्सा उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि चार यात्री अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
