पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव-2 नियुक्त किया गया है। उनके चयन को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है। श्री दास तमिलनाडु कैडर के 1980 बैच के पूर्व IAS अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, समाप्त हो जाएगी।
