केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल रात तमिलनाडु के कोयंबटूर पहुंचे। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और राज्य के अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। श्री शाह आज कोयंबटूर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वे आज रात कोयंबटूर के पास ISHA सेंटर में शिवरात्रि समारोह में भी भाग लेंगे।
