कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पिछले साल दिसंबर में 16 लाख से ज़्यादा नए सदस्य जोड़े। नवंबर 2024 में जोड़े गए सदस्यों की तुलना में यह 9.69 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। श्रम और रोज़गार मंत्रालय के अनुसार, 18 से 25 आयु वर्ग में चार लाख 85 हज़ार नए सदस्य जुड़े।