यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन आज से दो दिन की भारत यात्रा पर आएंगी। यह उनकी तीसरी भारत यात्रा होगी। वह आज शाम विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।
भारत और यूरोप 2004 से ही रणनीतिक साझेदार रहे हैं और उनके द्विपक्षीय संबंध कई क्षेत्रों में विस्तारित और गहरे हुए हैं। राष्ट्रपति वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय संघ के आयुक्तों के कॉलेज की यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
