बांग्लादेश में, जुलाई-अगस्त आंदोलन के छात्र कार्यकर्ताओं द्वारा गठित एक नए राजनीतिक मंच, नेशनल सिटिज़न्स पार्टी (एनसीपी) को आज शाम ढाका के माणिक मिया एवेन्यू में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। पिछले साल प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाने वाले विरोध प्रदर्शनों में अहम भूमिका निभाने वाले जातीय नागरिक समिति और भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के नेताओं ने एकजुट होकर पार्टी बनाई। पूर्व अंतरिम सरकार के सलाहकार नाहिद इस्लाम को पार्टी का संयोजक नियुक्त किया गया। एनसीपी नेताओं ने एक नए संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए संविधान सभा चुनाव की मांग की। लॉन्चिंग समारोह में बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी सहित कई राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।
