प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचेंगे। पीएम मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को लेकर मॉरीशस के लोगों में काफी उत्साह है। मॉरीशस की 70 फीसदी आबादी भारतीय मूल के लोगों की है।
मॉरीशस में गंगा तालाब के पास स्थित मोरीशेश्वर शिव मंदिर के प्रभारी सतीश दयाल ने आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए कहा कि मॉरीशस में भारतीय मूल के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक मामलों में नेतृत्व पर बहुत गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने कोविड के दौरान और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए भी मॉरीशस को बहुत सहयोग दिया है।
