प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से बातचीत के दौरान शहडोल जिले के विचारपुर गांव की अपनी यात्रा को याद किया। उन्होंने विचारपुर गांव को मिनी ब्राजील बताया।
आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके गांव का जिक्र किए जाने से विचारपुर के खिलाड़ी और कोच बेहद खुश हैं। फुटबॉल कोच रईस अहमद ने प्रधानमंत्री के इस कदम के लिए उनका आभार जताया है।
खिलाड़ी रेणु केवट और सीताराम का कहना है कि इससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा।
प्रधानमंत्री ने मन की बात के 103वें एपिसोड में विचारपुर का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि इस गांव का हर परिवार चार पीढ़ियों से फुटबॉल खेल रहा है। अब तक गांव से करीब 80 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल चुके हैं। संजीव शर्मा, आकाशवाणी समाचार, भोपाल।
