करदाताओं को सुविधा प्रदान करने के लिए 31 मार्च 2025 को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद सभी बैंक लेनदेन के लिए खुले रहेंगे। सोमवार को जारी अधिसूचना में रिजर्व बैंक ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में ही सरकारी प्राप्तियों और भुगतानों का लेखा-जोखा रखने के लिए देशभर में विशेष समाशोधन कार्य संचालित करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। बैंकों को अलग से निर्देश जारी करते हुए आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे 31 मार्च को सामान्य कामकाजी घंटों तक काउंटर पर लेनदेन के लिए शाखाएं खुली रखें।
