filter: 0; jpegRotation: 90; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 47.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
नई दिल्ली | दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बुधवार को हंगामें के बीच 17 हजार करोड़ का बजट पास कर दिया। आज कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद हंगामें के दौरान टेबल पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे।
बटज सत्र के आखिरी दिन 2024-25 और अगले वित्तीय वर्ष, 2025-26 के लिए बजट को अंतिम रूप दिया जाना था। इस दौरान मेयर महेश कुमार ने आज सदन में 17 हजार करोड़ का बजट पेश किया। इसी बीच भाजपा के पार्षद मेयर की सीट पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। वहीं दूसरी ओर आआपा पार्षदों ने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान बजट 2024-25 की राजस्व आय और व्यय को पारित किया गया, 2025-26 के संशोधित बजट अनुमान और सरकारी योजनाओं से जुड़ी मांगों को पारित किया गया।
इसी बीच कुछ पार्षदों ने हंगामें के दौरान एजेंडा पेपर फाड़े दिए और नारे लगाए। कांग्रेस पार्षदों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया, जिन पर लिखा था, ‘संविधान हमारी पहचान है, संविधान की हत्या करना बंद करो।’
हंगामा कर रहे पार्षदों ने नेता सदन का माइक तक छीन लिया। पार्षदों ने मेयर का माइक उखाड़ दिया और उनके टेबल पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान कई पार्षद भी लड़खड़ा कर गिर गए। सदन में हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित भी करनी पड़ गई थी।
